बस्ती: महिला पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिल वस्तु सिद्धार्थ नगर का कार्य परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है
उल्लेखनीय है कि प्रो सुनीता तिवारी ने उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से प्राचार्य पद पर चयनित होकर नवंबर 2021 में महिला पीजी कॉलेज बस्ती में प्राचार्य पद पर कार्य भार ग्रहण किया है।
महाविद्यालय में प्रो सुनीता तिवारी के कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात महाविद्यालय को प्रशासनिक और शैक्षिक उन्नति के क्षेत्र में नई दिशा मिली और महाविद्यालय प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
प्रो सुनीता तिवारी के कार्य परिषद सदस्य मनोनीत होने पर महाविद्यालय परिवार ने मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त किया,और नए दायित्व हेतु हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव,प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी, डॉ प्रियंका मिश्रा,नेहा श्रीवास्तव,मोनी पाण्डेय,गिरिजा नंद राव,अरुण मणि त्रिपाठी,कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय ,पूनम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।